फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व सैनिकों के लिए भी बनवाई जानी चाहिए विशेष कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। फौजी जब तक देश की सीमा पर रहते हैं तो जांबाजी के साथ ड्यूटी करती है। सेवानिवृत्त होने के बाद उसे सामान्य जीवन जीने में परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्हें बेहतर जिंदगी मिले, ऐसा सभी का प्रयास होना चाहिए। स्थानीय प्रशासन को उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना चाहिए। सरकार की ओर से मिलने वाली सेवाओं का लाभ दिया जाना चाहिए। सरकार को पूर्व सैनिकों के लिए विशेष काॅलोनी भी बसानी चाहिए। जिले में पूर्व सैनिकों की संख्या हजारों में हैं लेकिन कोई डिफेंस कॉलोनी नहीं है।
विज्ञापन

साथी सैनिक पड़ोस में होते हैं तो समय कट जाता है
- मिसाइल मैन रहे लखमी ने बताया कि फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद से वह अपने घर में रह रहे हैं। आसपास उनका कोई साथी नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार से पूर्व सैनिकों के लिए अलग से कॉलोनी का निर्माण कराने की मांग की थी जिससे सभी पूर्व फौजी एक ही जगह रह सकें। आपस में मिलकर अपने पुराने दिनों को याद कर सकें। साथी होते हैं तो समय कट जाता है।
सरकार घर बनवाने के लिए जमीन आवंटित करे
- भारतीय सेना में पेटी ऑफिसर रहे संदीप ने बताया कि पूरे देश को अपना घर मानने वाले हम फौजियों ने सरकार से मांग की थी कि हमारे नाम पर एक कॉलोनी का निर्माण किया जाए, ताकि हम सब पूर्व फौजी एक साथ रह सके। सरकार हमें जमीन आवंटित करवा दे और निर्माण कार्य की अनुमति दे। ताकि हम सभी अपनी घर बना कर अपने परिवारों व अपने मित्रों के साथ रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें