फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मर्डर केस की साजिश में फंसाया बचाने के लिए मांगे थे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री (करनाल)। दीनानाथ पुलिस से काफी परेशान थे। पुलिस ने मर्डर केस में साजिश का आरोप लगाकर उन्हें फंसाया। आरोप है कि एफआईआर से उनका नाम निकालने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की। नहीं देने पर प्रताड़ित किया। जेल भेज दिया। परिजन का कहना है कि पेरोल पर छूटकर आए तो वापस जेल जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हर समय आतंकित रहते थे। पुलिस की दबिश हुई तो आत्महत्या का कदम उठा लिया।
विज्ञापन

गढ़ी लबकरी के दीनानाथ ने मंगलवार को अंबाला में उस समय जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली थी जब यमुनानगर की पुलिस ने उन्हें पकड़ा था। यमुनानगर पुलिस किसी अन्य आरोपी को पकड़ने अंबाला गई थी। पुलिस को देख दीनानाथ घबराए तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी पकड़ लिया। दबिश से वह इतने आतंकित थे कि पुलिसकर्मियों के पकड़ने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर अपनी वीडियो बना ली थी।
सुसाइड नोट और वीडियो में उन्होंने मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम लिखे और लिए हैं। मृतक की पत्नी पूर्व ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन पूनम की शिकायत पर अंबाला पुलिस ने 27 लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें करनाल के दो पुलिसकर्मियों के भी नाम हैं।
विज्ञापन

मृतक दीनानाथ के चचेरे भाई देवीशरण ने दीनानाथ की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि सीआईए ने दीनानाथ के शव का मंगलवा की रात 11 बजे तक भी पोस्टमार्टम नहीं करवाया था। एक नेता की सिफारिश के बाद ही रात 11:30 बजे के बाद पोस्टमार्टम किया गया।
ये था मामला
दीनानाथ को उनके ही गांव के ऋषिपाल हत्याकांड में आरोपी थे। छह माह की जेल काट चुके दीनानाथ पेरोल पर आकर फरार चल रहे थे। शिकायतकर्ता पूनम का आरोप है कि उनके पति को करनाल पुलिस ने झूठे केस में फंसाया था। उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास किया गया। पैसे नहीं दिए तो जेल भेज दिया। ऋषिपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने उस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। मामले में पुलिस ने पहले उनके भाई को पकड़ा था। उसे पैसे लेकर छोड़ दिया। बाद में दीनानाथ को पकड़ लिया था।

दो बच्चों का पिता था मृतक
मृतक दीनानाथ दो बच्चों का पिता था। बेटी पहली कक्षा में तो बेटा यूकेजी में है। मृतक की तीन बहनें और एक भाई है। दीनानाथ के पिता हरपाल गांव के दो बार सरपंच रह चुके हैं। दीनानाथ की माता निर्मला देवी भी गांव की सरपंच रह चुकी हैं। दीनानाथ की पत्नी पूनम भी 2016 में ब्लाक समिति की चेयरपर्सन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें