फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विशेष बच्चों ने दीं सराहनीय प्रस्तुति, राज्यपाल प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बाल दिवस के मौके पर हरियाणा श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को वार्षिकोत्सव नव चेतना आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने विशेष बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति को सराहा और सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने समिति को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
राज्यपाल ने माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आगंतुक पुस्तिका में संदेश दर्ज किया। समिति के कई जिलों में स्थापित केंद्रों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने कहा कि विशेष श्रेणी के ये बच्चे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से यह साबित कर दिया है कि जीवन में उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। इनमें आज गजब का आत्मविश्वास देखने को मिला है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में ये बच्चे श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रथम राज्यपाल बीएन चक्रवर्ती ने ही इस समिति का गठन किया था जो आज विशेष बच्चों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।
विज्ञापन

राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, उपायुक्त एवं जिला समिति के चेयरमैन उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चेयरपर्सन मेघा भंडारी, सचिव कृष्ण कुमार चोपड़ा, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें