करनाल। जिले में मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर बच्चों और युवाओं में तनाव, चिंता, व्यवहारिक बदलाव और सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण मानसिक परेशानियां देखने को मिल रही हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों और कॉलेजों में विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाने का फैसला किया है, ताकि बच्चों की समस्याओं की पहचान और समाधान संभव हो सके।
जिला नागरिक अस्पताल से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सौभाग्य कौशिक के अनुसार शिविर में सिर्फ सामान्य काउंसलिंग ही नहीं, बल्कि कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य जांच, मूल्यांकन और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साइकोलॉजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट कराए जाएंगे, जिनसे तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन, गुस्सा नियंत्रण और परीक्षा दबाव जैसी समस्याओं की पहचान होगी। बच्चों को उनके हिसाब से समाधान और सुझाव दिए जाएंगे। शिविरों में बच्चों की समस्याओं को लेकर माता-पिता से संवाद किया जाएगा। संवाद