संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे क्राइम पर नकेल कसने के लगाए जा रहे पुलिस नाकों का एसपी गंगाराम पुनिया ने निरीक्षण किया। गुरुवार को एसपी गंगाराम पुनिया इंद्री में पहुंचे ओर पुलिस की ओर से मैहता फार्म के सामने लगाए गए नाके का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने बताया है कि उनके औचक निरीक्षण का उद्देश्य है कि पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी से कार्य करें।
इसके अलावा नाकों के माध्यम से संदिग्ध लोगों पर नकेल कसने का कार्य किया जाएगा। जिससे अपराधों पर रोक लग सके। वहीं एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य शरारती तत्वों व संदिग्ध लोगों पर नकेल कसना है। इसलिए क्षेत्र में करीब छह स्थानों पर नाके लगाकर बिना नंबर प्लेट के वाहनों व संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है । इस चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने कई वाहनों को रोक कर उनके कागजात जांचे । थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि अगर अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ।