फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते बेटे-बहू के साथ झुलसी मां

Thu, 17 Apr 2014 11:50 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ी शर्फअली में घर के अंदर खाना बनाते वक्त लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत नगर के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया जंहा से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायलों के परिजन पप्पू, हिशम व सरपंच जोगेंद्र सिंह अटवाल ने बताया कि शीशन व उसका परिवार खेत मजदूरी का काम करता है। वीरवार को खेत में ले जाने के लिए शीशन की मां शरबती खाना बनाने लगी तभी केरोसिन के तेल से भरा कंटेनर तेज हवा के चलते लुढ़क गया और शरबती आग की चपेट में आ गई।

उसको बचाने के लिए शीशन व उसकी पत्नी निशा आगे बढ़े तो आग ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते तीनों इसमें बुरी तरह से झुलस गए। चीख-चिल्लाहट सुनकर पड़ोसी घर में आए तो उन्होंने तीनों को आग की लपटों से बाहर निकाला।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल के चिकित्सक अमृतपाल ने बताया कि तीनों बुरी तरह से झुलसे हैं। शीशन की मां 95 प्रतिशत, शीशन 70 जबकि शीशन की पत्नी निशा तीस से 40 प्रतिशत तक जल चुकी है। तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक अजमेर सिंह ने बताया कि खेड़ी शर्फअली के एक घर में आग लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी और एहतियातन घायलों की बयान दर्ज करने के लिए पुलिस अस्पताल गई, लेकिन घायल बयान दर्ज करवाने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें