फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से टावर गिरा, श्रमिक की मौत, तीन घायल

Thu, 17 Apr 2014 11:45 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों से दक्षिण की ओर चले तेज वीरवार को तूफान के दौरान एक टावर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा तूफान के दौरान कई अन्य स्थानों पर पेड़ गिरने और दुकानों से बोर्ड भी नीचे गिरे हैं। तूफान के दौरान टावर के नीचे दबने से मरने वाला श्रमिक बिहार का रहने वाला था। तूफान के दौरान गांव नरूखेड़ी में काम करने के दौरान एक टावर गिर गया।

टावर के नीचे बिहार के जिला भागलपुर के गांव इस्माइलपुर निवासी सिंघु उर्फ ललन (25) वर्षीय की मौत हो गई। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले तीन श्रमिक रणजीत, रंजन कुमार और सुरेंद्र यादव घायल हो गए। बताया गया कि टावर गिरने से चारों श्रमिक नीचे दबकर चोटिल हो गए थे। उन्हें किसी तरह ग्रामीणों और अन्य मौके पर मौजूद लोगों ने टावर के नीचे से निकाल कर उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सिंघु उर्फ ललन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



जुंडला चौकी प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन शव को बिहार ले गए हैं। बताया गया कि यमन इंडिया लिमिटेड कंपनी टावर लगाने का काम कर रही थी। इस मामले में इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ठीक साढे़ दस बजे बेहद तेज रफ्तार से तूफान आया। तूफान की रफ्तार करीब 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे घंटा रही। लगभग 10 से 12 मिनट तक तूफान चला। तूफान उत्तर दिशा से दक्षिण की ओर चला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें