फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग सिख समाज को पहुंचा रहे नुकसान : विर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिरोमणि अकाली दल के हरियाणा प्रदेश के मीत प्रधान जत्थेदार दविंदर सिंह विर्क ने हरियाणा सरकार पर सिख समुदाय को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कुछ लोगों पर सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर सिख समाज को नुकसान पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को एसजीपीसी के मीत प्रधान रघुजीत सिंह विर्क के निवास पर सिख जत्थेबंदियां एकत्रित हुईं। जत्थेदार दविंदर सिंह विर्क ने कहा कि एसजीपीसी के मीत प्रधान रघुजीत सिंह विर्क के परिवार और पूर्वजों का इतिहास सेवा और पंथ के क्षेत्र में गौरवशाली रहा है। इस परिवार ने पंथ के लिए कुर्बानियां दी हैं। सरकार जल्द चुनी गई कमेटी को गुरुद्वारों की सेवा के लिए सुपुर्द करे। सभी ने अकाल तख्त के नए जत्थेदार कुलदीप सिंह को बधाई दी। मौके पर चेयरमैन हरदीप सिंह लांगर, बलकार सिंह असंध, अमीर सिंह घरौंडा, प्रताप सिंह सौंकड़ा, जरनैल सिंहकरनाल, गुरदीप सिंह असंध, प्रताप सिंह असंध, जगरूप सिंह राहड़ा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें