फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सॉफ्टवेयर में दिक्कत, टोकन कटा तभी हो पाएगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल। पहली नवंबर से तहसील में जमीन की रजिस्ट्री पेपरलेस की गई है लेकिन इसके लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयर में कई तकनीकी दिक्कतें हैं। इसके कारण रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती और न ही टोकन कट पाते हैं। केंद्रीय स्तर पर इस दिक्कत को दूर करने के लिए पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल को अपडेट होने में 10 दिन का समय लगेगा। ऐसे में अभी लोगों का रजिस्ट्री कराने में और समस्या झेलनी पड़ेगी।

करनाल के नायब तहसीलदार राजेश खुराना का कहना है कि पोर्टल को अपडेट करने का कार्य शुरू हो चुका है। अभी जिन रजिस्ट्री में दस्तावेज कम हैं या सामान्य है, उनकी प्रक्रिया आसानी से पूरी हो रही है। इसके टोकन भी कट रहे हैं। आने वाले दिनों में भी जिनके टोकन कटते रहेंगे, उनकी रजिस्ट्री पोर्टल अपडेट होने के कार्य के साथ-साथ भी की जाएगी। यदि किसी का टोकन नहीं कट रहा है तो वे 10 दिन तक इंतजार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑफलाइन रजिस्ट्री के लिए जिस पोर्टल पर कार्य किया जाता था, उसे सरकार की ओर से बंद कर दिया गया है। अब रजिस्ट्री संबंधित सभी कार्य नए पोर्टल पर हो रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें