फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सोसाइटी सचिव काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एसीबी करनाल ने फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में फरार आरोपी सतीश कुमार वासी न्यू सुभाष नगर, नरवाना जिला जींद को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि सतीश कुमार न्यू भारत एजुकेशन सोसाइटी नरवाना में सचिव के पद पर कार्यरत था। उसने 2014 में श्री बाला जी शिक्षा समिति सुंदरपुरा नरवाना जिला जींद के प्रधान सुशील, उप प्रधान राजकुमार, प्रबंधक सतपाल, सदस्य सुरेश कुमार के साथ मिलकर डीएमईआर पंचकूला की प्रथम निरीक्षण कमेटी के अधिकारियों को धोखे में रखा था।
विज्ञापन

सतीश ने श्री बाला जी शिक्षा समिति सुंदरपुरा स्कूल का भवन जो धरातल पर मौजूद ही नहीं था उसके बजाय न्यू भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरौदी के भवन का श्री बाला जी शिक्षा समिति, सुंदरपुरा दिखाकर योजना के तहत निरीक्षण करवा दिया। इसके बाद फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र झूठे अंडरटेकिंग व शपथ-पत्र श्री बाला जी शिक्षा समिति सुंदरपुरा के नाम से पंचकूला में प्रस्तुत किए। इस प्रकार बालाजी शिक्षा समिति के प्रधान, उप प्रधान, प्रबन्धक, खजांची व सदस्य द्वारा संस्था में एमपीएचडब्ल्यू कोर्स चलाने के लिए नाम पर गलत तरीके से अनुमति पत्र जारी करवाया गया। इस मामले में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल में दो मई 2022 को मामला दर्ज किया गया था। इस अभियोग में श्री बाला जी शिक्षा समिति सुंदरपुरा जिला जींद के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी अभी बकाया है। इस प्रकरण में अभी तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है व चार आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें