करनाल। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। कृष्णा कॉम्प्लेक्स निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनके मामा चंद्रपाल रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वसंत विहार स्थित प्लॉट पर पैदल जा रहे थे। तभी आदर्श पब्लिक स्कूल के पास सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में चंद्रपाल की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। संवाद