फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सामाजिक चिकित्सकों ने प्रशिक्षण दिलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण पार्क में मंगलवार को सामाजिक चिकित्सक महासंघ की मासिक बैठक में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. श्रीचंद तंवर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपील की कि सरकार वादाखिलाफी न करे और अनुभव के आधार पर सामाजिक चिकित्सकों को प्रशिक्षण देकर सूचीबद्ध किया जाए, ताकि लाखों लोगों का जीवन प्रभावित होने से बच सके।
विज्ञापन


डॉ. तंवर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के दौरान आश्वासन दिया था कि सामाजिक चिकित्सकों की मांगें जल्द पूर की जाएंगी, लेकिन अब तक सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे संघ के सदस्यों में रोष है। बैठक में इंद्री ब्लॉक के प्रधान मनफूल सिंह ने कहा कि बिहार की तर्ज पर हरियाणा में भी अनुभव के आधार पर कार्य कर रहे चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बिहार में 58 हजार से अधिक चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उसी मॉडल को हरियाणा में भी लागू किया जाए। घरौंडा ब्लॉक प्रधान जय कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपेगा। बैठक में डॉ. करमचंद, डॉ. रामफल, डॉ. जयकुमार शर्मा, डॉ. सतीश बाजवा, डॉ. रिशिपाल, डॉ. देशराज, डॉ. बिजेंदर, डॉ. मनफूल और डॉ. बलविंदर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें