संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। वेबिनार और कलमकार समूह के तत्वावधान में मंगलवार को योग और पर्यावरण का संबंध विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। इस दौरान साहित्यकार भारत भूषण वर्मा ने परिचर्चा करते हुए कहा कि योग करने वाला व्यक्ति पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होता है। योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक शुद्धि होती है। योग प्रशिक्षिका मधु शर्मा ने बताया कि योग जीवन को प्रकृति से जोड़कर सुंदर बनाता है। वास्तव में यही उत्तम जीवनशैली पर्यावरण को सुंदर, स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाती है। प्रो. कुलविंदर सिंह ने योग और प्रकृति के संबंध को अटूट बताते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।