फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार लूटने में नाकाम तो दूसरी बार लूटा

Thu, 17 Oct 2013 11:45 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में बैंक से पैसे निकलवाकर मंडी में लौट रहे आढ़ती के मुनीम को कार सवार लुटेरों ने घेरकर उसके साथ मारपीट की और एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात दिनदहाड़े भीड़ वाली सड़क पर हुई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जिस दौरान लूट हो रही थी किसी ने मुनीम की सहायता नहीं की। गांव सिरसमा वासी ऋषिपाल ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से एक लाख रुपये निकलवाकर अपनी बाइक से पिपली अनाजमंडी में आढ़ती की दुकान नंबर 152 पर लौट रहा था।

इस दौरान पंजाब नंबर की मारुति कार में सवार कुछ युवकों ने उसे पहले ओवर ब्रिज पर लूटने की कोशिश की परंतु वह वहां से निकल गया। इसके बाद लुटेरों ने अपनी कार को सेक्टर-7 पेट्रोल पंप के पास बीच सड़क मोटरसाइकिल के आगे अड़ा दी।
विज्ञापन


कार से नीचे उतरने पर एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और दूसरे ने उसके हाथ से एक लाख से भरे बैग को छीन लिया और कार से फरार हो गए।

ऋषिपाल ने बताया कि जब यह लूट हो रही थी तो कुछ लोग रुके थे परंतु उन्हाेंने उसकी कोई सहायता नहीं की। यदि कोई भी व्यक्ति उस दौरान उसकी सहायता करता तो लुटेरे तो पकड़े जाते साथ ही लूट की वारदात भी नहीं होती।
ऋषिपाल ने बताया कि उन्होंने तुरंत 100 नवंबर पर इसकी सूचना दे दी। इसके बाद दुकान के मालिक सेक्टर-5 वासी सौरभ गुलियानी को भी इसकी जानकारी फोन पर दे दी।

सूचना मिलते ही दुकान के मालिक सौरभ गुलियानी और पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एएसआई रामफल ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू करते हुए शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें