फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में ठंडक

Sat, 11 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह जिले में धुंध छा गई। वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। रात में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। रविवार को एक बार फिर से मौसम के करवट लेने की संभावना है। बादल छाने के अलावा हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो चारों तरफ धुंध थी। खासकर खेतों में तो कुछ भी दिख नहीं रहा था। इससे सुबह के समय सैर करने वालों को भी काफी परेशानी हुई। व्यासपुर, प्रतापनगर क्षेत्र में धुंध बहुत ज्यादा थी। धुंध की वजह से सूरज भी बेअसर हो रहा था। सुबह के समय धुंध में सूर्य धुंधले दिखाई दिए। बहुत देर तक ठीक से धूप भी नहीं निकली। इसके बाद धीरे-धीरे धूप तेज होती गई। जब मौसम साफ हुआ तो दोपहर के समय एक बार धूप बहुत तेज हो गई। थोड़ी देर के लिए गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें