24केएलटी1: कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा
- फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. मधुबाला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया की नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नेहा वर्मा, द्वितीय स्थान प्रीति व तृतीय स्थान सोनिया ने प्राप्त किया। गायन में प्रथम स्थान ज्योति, द्वितीय स्थान गुंजन और तीसरा स्थान जयकौर ने हासिल किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्राध्यापक रीतू देवी ने बताया कि हर वर्ष महाविद्यालय में फाल्गुनोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम मानव संसाधन मंत्रालय सौजन्य से आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड डडवाना की प्राचार्या डॉ.संगीता शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया व प्रतियोगिताओं के प्रति छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। सभी प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। मुख्य अतिथि संगीता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा के साथ साथ सभी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिए और अपने कॅरिअर के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। प्राचार्य सुनील गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास व उनके अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने में सहायक सिद्ध होते हैं। छात्राओं के लिए यह अवसर बहुत ही सुनहरा होता है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुनीता गुप्ता चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड डडवाना व डॉ. मधुबाला आरोही सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ ने अदा की है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी रीतू देवी ने सभी का धन्यवाद किया।
24केएलटी1: कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा- फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।