फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ग्राहक बनकर दुकानदार से तीस हजार रुपये छीने

Wed, 20 Sep 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ जुटने पर बाइक और पर्स छोड़कर भाग निकले आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। मंडी मनीराम के पीछे सर्विस रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात युवक बिजली की दुकान पर ग्राहक बनकर घुस गए। दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी और तीस हजार की नकदी छीन ले गए। भीड़ जुटने पर आरोपी अपनी बाइक और पर्स को छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पुलिस को दी शिकायत में किसान इलेक्ट्रिकल वर्क्स के मालिक मेहर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। उसी समय बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और पंखा दिखाने को कहा। वह पंखा दिखाने लगा। उन्होंने बार-बार दूसरा पंखा दिखाते हुए बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन

इसी बीच एक ने उसका गला दबा दिया और दूसरे ने गल्ले में रखे लगभग बीस हजार रुपये और जेब में रखें लगभग दस हजार रुपये निकाल लिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़कर दुकान पर पहुंचे। दुकानदारों को आया देखकर दोनों बदमाश बाइक व पर्स छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी की गई। आरोपियों का पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिल सका। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि मंडी जैन स्थानक के पीछे सर्विस लेन पर स्थित एक दुकानदार से दो बाइक सवार लगभग तीस हजार की नगदी छीन कर लेने जाने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें