फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नारा लेखन में मुस्कान, निबंध में आरती प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गांव दादूपुर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ के अंतर्गत कानूनी साक्षरता पर आधारित नारा लेखन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। निबंध लेखन में बीए फाइनल की आरती प्रथम, सलोनी देवी द्वितीय, मन्नू तृतीय रही। वहीं स्लोगन लेखन में मुस्कान प्रथम, मुस्कान द्वितीय और आरती तृतीय रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनीता जून ने किया। उन्होंने सभी छात्राओं को कानूनी साक्षरता के प्रति जागरूकता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें महिलाओं के अधिकारों और शोषण को रोकने से संबंधित कुछ प्रमुख कानूनों की जानकारी दी। विधिक साक्षरता सेल के प्रभारी प्रोफेसर सतीश भारद्वाज ने महिलाओं के शोषण से बचाव के लिए बनाए गए विभिन्न अधिनियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने वाली प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी छात्राएं और सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें