फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंचायत की जगह पर कब्जा करने पर की नारेबाजी

Mon, 13 Oct 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बिहौली गांव में पंचायत में कार्रवाई न होने पर रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। बिहौली गांव में ग्रामीणों ने दबंगों पर 10 कनाल 13 मरले शामलात पान्ना देह जमीन मलिक पंचायत की जगह पर कब्जा करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्र‎शासन की ओर से कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। इस जमीन पर खड़े पेड़ काटने व कब्जे करने वालों के खिलाफ दो माह पहले ग्रामीणों ने उपायुक्त, एसडीएम व डीएसपी समालखा को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मगर दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने महापंचायत कर नारेबाजी की। जिसमें ग्रामीणों ने मलिक पंचायत की जगह पर कब्जे करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोप लगाए और रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रामफल, जितेंद्र, सतबीर, टींकू, नरेश, संदीप व सुनील ने बताया कि गांव के दबंग लोगों पर दस कनाल 13 मरले शामलात पान्ना देह जमीन मलिक पंचायत की जगह पर कब्जे करने के लिए करीब 20 पेड़ों को काटकर उस जगह पर नींव खोदकर चारदीवारी की गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने दो महीने पहले पुलिस को शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसको लेकर गांव में महापंचायत की गई हैं। पंचायत अब जल्द ही जिला स्तर पर धरना देने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें