फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हुनरमंद विद्यार्थियों को कॉलेज जाने से पहले मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब केवल पाठ्यक्रम या 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने तक ही सीमित नहीं हैं। स्कूल में ही वोकेशनल कोर्स करके वे हुनरमंद भी हो रहे हैं। करनाल के राजकीय स्कूलों के ऐसे 58 विद्यार्थी रोजगार के लिए चयनित हुए हैं। यानी कॉलेज जाने से पहले इनके हाथ में रोजगार होगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को एनएसक्यूएफ के तहत यह अवसर दिया गया है। नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत राजकीय विद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के 74 स्कूलों में चल रहे कौशल केंद्र के 12वीं पास 130 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया। इन स्कूलों में अलग-अलग 11 कौशल में नौवीं से 12वीं तक के करीब चार हजार विद्यार्थी कोर्स कर रहे हैं। जिन्हें कोर्स की किताबी जानकारी या सामान्य अभ्यास होता है। इंटर्नशिप या अप्रैंटिस के रूप में उन्हें किसी बड़े संस्थान या कंपनियों में कुछ दिनों के लिए भी भेजा जाता है। एपीसी पवन ने बताया कि विद्यार्थी अपने हुनर को मेले में प्रदर्शित करके अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकें, इसीलिए मेले का आयोजन किया गया। मेले में डीपीसी वंदना परुथी, सहायक रोजगार अधिकारी सौरभ, एओ भगवानदास, मनीषा, समन्वयक सतिंद्र तिवारी, प्रिंसिपल मोहन लाल और सुरेश कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो



नामी 30 कंपनियां मेले में हुई शामिल

74 स्कूलों में हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, कृषि, आटोमोबाइल, होम फर्निशिंग, ट्रेवल एंड टूरिज्म, आईटी, पेशेंट केयर असिस्टेंस, रिटेल, सिक्योरिटी स्किल चल रही है। ऐसे में इन्हीं क्षेत्रों से जुड़ी 30 कंपनियां मेले में शामिल हुई। इनमें नेटप्लस ब्रॉडबैंड, एलजी, गुडरीच फूड, पुखराज अस्पताल, सिग्नस अस्पताल, करनाल मेडिकल, हेल्थ केयर, अमृतधारा, नवभारत फर्टिलाइजर, स्वास्तिक ब्यूटी सैलून, रोयल ब्यूटी सैलून आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस कौशल से इतने विद्यार्थी चयनित

स्किल
विद्यार्थी

आईटी
15

हेल्थ केयर
27

कृषि
05

ब्यूटी एंड वेलनेस
09

कुल
54
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें