फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए काैशल आधारित प्रशिक्षण जरूरी : राज्यपाल

विज्ञापन
1007 मधुबन पुलिस अकादमी में शिक्षा व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्यपाल।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कहा है। करनाल के दोदिवसीय दौरे के पहले दिन स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए ये दो सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए काैशल आधारित व्यावसायिक प्रशिक्षण को जरूरी बताया।
मधुबन पुलिस अकादमी में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि हरियाणा ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है। अब हमारा लक्ष्य इन्हें और बेहतर बनाना है। इसके अलावा खेल, कृषि, भारतीय सेना, स्वास्थ्य व शिक्षा में सरकार बेहतर कार्य कर रही है, हमें अब और तेज गति से आगे बढ़ने का संकल्प लेना है और सुविधाओं को अधिक से अधिक प्रभावी व बेहतर करना है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने सबसे पहले बैठक में मौजूद अधिकारियों से जिले में संचालित शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधित गतिविधियों, योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर उनकी समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण (वोकेशनल ट्रेनिंग) भी महत्वपूर्ण हैं। यह प्रशिक्षण छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में सहायक होगा। छात्रों को अधिक से अधिक वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में छह-सात जिलों का दौरा किया है, उससे लगा कि हरियाणा के स्कूलों का बुनियादी ढांचा और सुविधाएं अच्छी हैं। प्राइमरी स्कूल बच्चों के भविष्य की नींव होते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इन स्कूलों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें आमजन का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे भी इस मुहिम में आगे आए और टीबी मरीजों को जरूर गोद लें ताकि उनके उपचार में सहायता हो सके। उन्होंने आमजन को भी अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनने का आह्वान किया।
इस मौके पर करनाल के डीसी उत्तम सिंह, एसपी गंगाराम पूनिया, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम राजेश सोनी, सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी, डिप्टी डीईओ ज्योत्सना मिश्रा, एसएमओ संदीप अबरोल, एएमओ डॉ. सतपाल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में होंगे शामिल
राज्यपाल शनिवार को सुबह राजकीय प्राथमिक विद्यालय अर्बन स्टेट सेक्टर-13 का दौरा करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे मधुबन पुलिस अकादमी के वच्छेर स्टेडियम में शुरू होने वाले ऑल इंडिया पुलिस गेम्स-2025 में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें