फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छह महिलाओं ने छह मिनट में समेटा डेढ़ क्विंटल लोहा और तांबा

विज्ञापन
छह महिलाओं ने छह मिनट में समेटा डेढ़ क्विंटल लोहा और तांबा - फोटो : छह महिलाओं ने छह मिनट में समेटा डेढ़ क्विंटल लोहा और तांबा
विज्ञापन
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुटेल स्थित आरएमसी में हुई चोरी, एक महिला ने दिया गेट पर पहरा, पांच ने भरे कट्टे
विज्ञापन

- सुबह 7.19 बजे आरएमसी की रेलिंग खोल अंदर घुसीं, 7.25 बजे सिर पर कट्टे उठाकर निकलीं बाहर



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुटेल फार्म के नजदीक स्थित आरएमसी में सुबह छह महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिलाओं ने महज छह मिनट के अंदर कंपनी से करीब डेढ़ क्विंटल लोहा, तांबा और मोटर आदि सामान पर हाथ साफ किया। मधुबन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले के अनुसार, छह महिलाओं के गिरोह में एक महिला ने गेट पर खड़े होकर पहरा दिया और पांच ने अंदर से सामान इकट्ठा किया। गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, महिलाएं हाथ में खाली कट्टे लेकर सुबह 7.19 बजे अंदर घुसी थी और 7.25 बजे सिर पर कट्टे उठाकर पांच महिलाएं बाहर आती दिखाई दे रही हैं। कंपनी के अनुसार, इन कट्टों में काफी सामान है।

शिकायत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक फार्म हाउस के नजदीक स्थित स्वास्तिक आरएमसी के एमडी समनजीत सिंह ने बताया कि 22 मार्च को उनकी कंपनी में सुबह सात बजे छह महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिलाएं अंदर घुसकर एक मोटर, करीब 150 किलो लोहे का सामान व 200 फुट लंबा 16एमएम का तांबे की तार चोरी करके ले गईं। वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं।
विज्ञापन




औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा गिरोह

घटना के दो दिन बाद सीसीटीवी फुटेज के साथ फैक्टरी प्रबंधन ने मधुबन थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी के पीछे किसी गिरोह का हाथ हो सकता है, जो औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा है। फैक्टरी मालिक ने पुलिस से मांग की कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जाए।
विज्ञापन




खंगाल रहे इलाके के कैमरे : पुलिस

मधुबन थाना के जांच अधिकारी मनोज का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी करने वाली महिलाओं के हुलिए की पहचान की जा रही है। इसके अलावा, आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी के बाद महिलाएं कहां गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें