करनाल। सेक्टर-4 पुलिस चौकी टीम ने छीना झपटी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह हजार रुपये और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। थाना शहर पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
थाना शहर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को पुलिस चौकी सेक्टर-4 इंचार्ज उप निरीक्षक राजन सिंह की टीम ने दशहरा ग्राउंड से आरोपी बबलू, कृष्ण, सूरज निवासी ईदगाह कॉलोनी तरावड़ी, रोहित निवासी करनाल गेट तरावड़ी, विजय निवासी इंदिरा कॉलोनी करनाल व अशोक वासी वार्ड-1 करनाल को छह हजार रुपये व वारदात में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने दो अक्तूबर की शाम के समय ग्रीन बेल्ट सेक्टर-4 एरिया से एक राह चलते व्यक्ति के साथ मार पिटाई व छीना झपटी कर घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। संवाद