फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के छह नए केस मिले, 156 पर पहुंचा आंकड़ा

Sat, 16 Sep 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के मच्छर ने अपने डंक की रफ्तार तेज कर दी है। शुक्रवार को डेंगू के छह केस सामने आए हैं। जिले में डेंगू के पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 156 पर पहुंच गया हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सांसें फूल गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में बुखार की अलग से ओपीडी शुरू करने के आदेश कर दिए है। सिविल अस्पताल में बुखार की अलग से ओपीडी शुरू भी कर दी गई है। जिसमें सिर्फ बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं प्रत्येक बुखार के मरीजों के डेंगू के टेस्ट करवाने अनिवार्य कर दिए है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 6478 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। जिनमें 70 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 42 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ ही शुक्रवार को छह लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभी तक जिले के तीन लाख 50 हजार 869 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिनमें अभी तक 4781 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 2569 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो यह लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

आमजन मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कुछ सरल उपाय कर सकते है। जिससे मच्छर को रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें पानी ठहरेगा जहां मच्छर पनपेगा वहां थीम के साथ आमजन को जागरूक भी कर रहा है। जिससे डेंगू के मच्छर पर शिकंजा कसा जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें