फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वालों को छह माह की कैद

Thu, 19 Sep 2013 11:10 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर ड्यूटी दे रहे सिपाही को जान से मारने की नीयत से उस पर वाहन चढ़ाने वाले तीन आरोपियों को करनाल की एक अदालत ने दोषी करार देते हुए छह-छह माह की कैद व पांच पांच हजार रुपये का जुर्माना किया है। वारदात के समय सभी आरोपी शराब के नशे में थे।
विज्ञापन


तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2010 में सिपाही बलविंदर मंगलौरा नाके पर ड्यूटी दे रहा था। इसी बीच उत्तर प्रदेश रोटन निवासी इफोज, अफसर अली व मोसीन ने बलविंदर को जान से मारने के इरादे से वाहन चढ़ाने की कोशिश की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया था।

सब्जी लेने जा रही महिला से चेन झपटी
बसंत विहार इलाके में घर से सब्जी लेने जा रही वृद्ध महिला के गले से दो तोले सोने की चेन झपटकर बाइक सवार युवक फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बसंत विहार की गली संख्या आठ में रहने वाली करीब 55 वर्षीय माया देवी वीरवार शाम पांच बजे अपने घर से पड़ोस की दुकान पर सब्जी लेने गई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकाें ने माया देवी के पीछे से जाकर चेन झपट ली। माया देवी ने पीछे मुड़कर देखा तो युवक वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से रफूचक्कर हो गए।

तक माया देवी कुछ समझ पाती दोनोें युवक वारदात को अंजाम देकर जा चुके थे। वारदात के बाद ही माया देवी का शोर सुनकर क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए। माया देवी ने बताया कि उसकी दो तोले सोने की चेन थी। बाइक सवार दो युवक उसकी चेन पीछे से झपटा मारा और फरार हो गए। राहगीरों ने वारदात की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गोरखपाल राणा ने बताया कि करीब पांच बजे बसंत विहार क्षेत्र में चेन झपटमारी की वारदात होने की सूचना आई थी। शहर में नाकेबंदी भी कर दी गई है।

आटा चक्की पर चार लाख रुपये जुर्माना
गांव ब्याना में एक आटा चक्की पर बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से छापामारी कर बिजली की चोरी पकड़ी गई है। इस मामले में विभाग ने चक्की मालिक पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है।

गढ़ी बीरबल स्थित बिजली निगम कार्यालय के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गांव ब्याना में एक आटा चक्की पर पहुंचे। इस दौरान बिजली निगम के अधिकारियों ने चक्की पर चेकिंग की तो बिजली मीटर के साथ छेड़छाड़ हुई पाई गई।

गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद निगम के अधिकारियों ने आटा चक्की की मालकिन फुल्लो देवी को दोषी मानते हुए उस पर चार लाख का जुर्माना कर दिया। जुर्माने की राशि इससे ज्यादा भी हो सकती है। अगर जुर्माना अदा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने के बाद जिस समय ब्याना में आटा चक्की पर छापामारी की गई थी, उस समय बिजली का मीटर टैंपरड पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें