फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काम छोड़ फिर हड़ताल पर आए छह डॉक्टर, बढ़ा सर्जरी और जांच का भार

Fri, 12 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए कतार में खड़े शहरवासी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही जिसमें छह डॉक्टर और हड़ताल पर आ गए हैं, ऐसे में सामूहिक अवकाश पर जाने वाले चिकित्सकों की संख्या भी बढ़कर 103 हो गई है। दूसरी ओर, मरीजों की परेशानी और बढ़ गई और ओपीडी भी घट गई। बुधवार को जहां जिला नागरिक अस्पताल में 277 नए मरीज जुड़े थे वीरवार को ओपीडी घटकर 240 हो गई। वहीं, 1275 दोबारा आए। कुल मिलाकर वीरवार को 1512 मरीज अस्पताल में पहुंचे। इसी के साथ, जहां अल्ट्रासाउंड और सीटी-स्कैन बंद होने के कारण सर्जरियां प्रभावित हो रही हैं जिस कारण पिछले चार दिनों में करीब 70 ऑपरेशन टल चुके हैं और गर्भवती महिलाओं को भी भर्ती नहीं किया जा रहा है। जबकि आईपीडी में भी वीरवार को करीब 48 गंभीर मरीज पहुंचे और पांच आईसीयू में भर्ती किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के ऑपरेशन और सर्जरी करने के दावों के बीच अस्पतालों में सर्जरी और ऑपरेशन केवल नाममात्र ही किए जा रहे हैं। असल में मरीजों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में जाना पड़ रहा है या रेफर किया जा रहा है। जिस कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। पूरे जिले में 43 के करीब छोटे से बड़े स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद बुधवार को केवल 17 प्रसव हुए जिनमें से 6 जिला नागरिक अस्पताल में, 5 नीलोखेड़ी, 1 पाढ़ा, तीन घरौंडा, एक निसिंग और एक प्रसव सांभली में कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, इनमें केवल एक सीजेरियन और दो सामान्य डिलीवरी कराई गई। इसके साथ ही, पिछले चार दिनों में केवल एक या दो आर्थो सर्जरी की गई जिससे मरीजों की गंभीरता बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। वीरवार को केवल एक ऑर्थो सर्जरी की गई जो बुधवार को कोई सर्जरी नहीं हुई। जबकि आमूमन एक दिन में करीब तीन मेजर सर्जरी और 5 से 6 माइनर सर्जरी होती हैं।



वीरवार को सामान्य सर्जरी भी घटी

वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में केवल दो सामान्य सर्जरी की गईं। जबकि बुधवार को नागरिक अस्पताल की चार और निसिंग सीएचसी की दो सर्जरी सहित छह की गई थी। वहीं, आमतौर पर जिला नागरिक अस्पताल में करीब 8 से 10 सामान्य सर्जरियां होती हैं जहां दो सर्जन होते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में सर्जरी की वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है क्योंकि सरकार अस्पतालों में कान, नाक, आंख, गला, हड्डी और सीजेरियन जैसे रोजाना के करीब 15 से 20 ऑपरेशन टल रहे हैं। मरीज कल्पना चावला की लंबी वेटिंग लिस्ट और निजी अस्पतालों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।



- टीबी क्लिनिक व सर्जन ऑफिस से जुड़े हड़ताल पर डॉक्टर

पूरे जिले में बुधवार को जहां 97 डॉक्टर हड़ताल पर थे वीरवार को 103 संख्या हो गई। इनमें एक डॉक्टर सिविल सर्जन ऑफिस, दो मेडिकल ऑफिसर नीलोखेड़ी, एक असंध, एक पाढ़ा, चार मेडिकल ऑफिसर पीएच लैब से हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इनमें अकेले जिला नागरिक अस्पताल से पांच वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, तो एक एक नीलोखेड़ी और कुंजपुरा से भी शामिल हैं जिससे ओपीडी अधिक प्रभावित हो रही है। वहीं, दूसरे तैनात किए गए मेडिकल कॉलेज के एसआर और जेआर डॉक्टर केवल दवाओं के सहारे ओपीडी चला रहे हैं।



- लैब टेस्ट बढ़े

बुधवार को जहां 577 लैब टेस्ट हुए थे,वीरवार को उससे अधिक संख्या में लोग टेस्ट कराने पहुंचे। जो संख्या बढ़कर 613 हो गई। पूरे जिले की बात करें 1301 लैब टेस्ट हुए जो बुधवार के मुकाबले 206 से अधिक संख्या में हैं।



- हड़ताल जारी है, बाहर कराओ अल्ट्रासाउंड

बबीता ने बताया कि अपनी देवरानी को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने आई थी लेकिन डॉक्टर ही नहीं हैं ऐसा कह रहे हैं। अल्ट्रासाउंड केंद्र के कर्मचारी बोल रहे हैं कि जब तक हड़ताल जारी रहेगी अल्ट्रासाउंड नहीं होगा बाहर करा लो।



- पर्ची बनाई लेकिन नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड

फूसगढ़ से आई गर्भवती महिला अंजुल बोली कि दो दिनों से आ रहे हैं। अल्ट्रासाउंड कराना है। डॉक्टर ने पर्ची बनाई लेकिन अल्ट्रासाउंड केंद्र में कोई पूछ ही नहीं रहा। बोल रहे हैं कि अभी नहीं होगा और बाहर जाने को बोल दिया।
विज्ञापन




मरीजों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में मरीजों का उपचार कर रहे हैं। प्रसव भी किए जा रहे हैं और सामान्य सर्जरी भी। अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्रों की पर्ची बनाकर रेफर किया जा रहा है।

- डॉ. पूनम चौधरी, सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें