फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तरावड़ी मंडी में विकास के 12 एजेंडे पास

Fri, 12 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
तरावड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी बैठक मे सदस्यों से चर्चा करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। मार्केट कमेटी तरावड़ी की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक वीरवार को समिति परिसर में हुई। इसमें मुख्य रूप से नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता मार्केट कमेटी चेयरमैन रणदीप चौधरी एवं वाइस चेयरमैन राजीव नारंग ने की। मार्केट कमेटी सचिव संजीव सहित सहित मंडी आढ़ती उपस्थित रहे। इसमें 12 एजेंडे रखे गए, जिन पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पास हो गए।
इन एजेंडों में मंडी की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, किसानों के लिए सेवाओं में सुधार, स्वच्छता व्यवस्था, नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता, विभिन्न मरम्मत कार्य, नई तकनीक के उपयोग तथा वित्तीय अनुमोदन से जुड़े प्रस्ताव के अलावा मंडी की जमीन पर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण, चारा मंडी की चारदीवारी शामिल रहे। इसके अलावा लोगों की शिकायत थी कि सब्जी मंडी में रेत, बजरी वाले लोगों का कई वर्षों से कब्जा है। उस पर भी विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि रेत, बजरी वालों को अब सब्जी मंडी हर हालत में छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

विधायक कबीरपंथी ने कहा कि मंडी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि मंडी के विकास, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सड़क व शेड निर्माण, आधुनिक सुविधाएं तथा किसानों की सुविधा से जुड़े सभी प्रस्तावों को सरकार द्वारा पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

चेयरमैन रणदीप चौधरी एवं वाइस चेयरमैन राजीव नारंग ने बताया कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य मंडी को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाना है। मंडी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। कार्यकारिणी ने उम्मीद जताई कि लिए गए निर्णयों से किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंडी का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस अवसर पर रवि संधू, रवि झंझाड़ी, सूबे सिंह भैणी, योगेश मिड्ढा, सचिन सैनी शामगढ़, कुलदीप चौधरी, अनिल नंबरदार सुल्तानपुर के अलावा कई मंडी आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें