फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौता की बहनों ने कुश्ती में फिर जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पहलवानी के दम पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली बड़ौता की बहनों ने कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर धाक जमाई है। अब
पहलवान बहनें सृष्टि और संजू ने यूरोप के बुलगारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेंकिंग सीरिज में स्वर्ण पदक व रजत पदक हासिल किया। 17 से 20 फरवरी तक हुए मुकाबले में संजू ने 59 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि सृष्टि ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर खेल मंत्री संदीप सिंह, करनाल के उपायुक्त अनीश यादव ने दोनों बहनों को बधाई दी है।
आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद तीनों बहनों ने जीत का सफर जारी रखा है। हाल ही में पहलवान संजू और सृष्टि ने गोंडा में आयोजित प्रथम सीनियर रेंकिंग सीरिज में स्वर्ण पदक जीता है। अब यूरोप के बुलगारिया में दोनों बहनों ने स्वर्ण व रजत पदक जीत कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को है बेटियों पर नाज
गांव बड़ौता के बिजेंद्र अपना गुजारा खेतीबाड़ी से करते हैं। सृष्टि ने बताया कि फोगाट बहनों के पिता महावीर फोगाट की तरह हमारे पिता जी ने हमें कुश्ती के मैदान में उतारा हैं। मेरी बड़ी बहन प्रियता ने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक जीते हैं। छोटी बहन संजू भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। पिता बिजेंद्र ने बताया कि उन्हें तीनों बेटियों पर नाज है।
सृष्टि की उपलब्धियां
- 2014 में थाइलैंड में एशियन कैडिट मुकाबलों में कांस्य
- 2014 में चेकोस्लोवाकिया में वर्ल्ड कैडिट रेसलिंग में प्र्रतिभाग
- 2016 में ताइवान में सब-जूनियर मुकाबलों में प्रतिभाग
- 2017 में पटना में आयोजित कुश्ती मुकाबलों में स्वर्ण पदक
- 2020 में ऑल इंडिया पुलिस खेलों में 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण
संजू की उपलब्धियां
- 2017 में थाइलैंड में एशिया मुकाबलों में कांस्य पदक
- 2018 में उज्बेकिस्तान में एशियन मुकाबलों में कांस्य पदक
- 2018 में करोसिया में वर्ल्ड रेसलर चैंपियनशिप में प्रतिभाग
- 2021 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें