फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शोरूम से 15 लाख की चांदी गायब, सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेहरू पैलेस स्थित ओपीएस ज्वेलर्स शोरूम से करीब 10 से 15 किलो चांदी चोरी के मामले में सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया है। चोरी हुई चांदी की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। मैनेजर ने सोमवार को सिल्वर काउंटर पर तैनात सेल्समैन को चोरी करते हुए पकड़ा था। आरोप है कि कर्मचारी चोरी की चांदी मोती नगर निवासी रवि जिंदल को बेचता था। थाना शहर में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-9 निवासी शोरूम मैनेजर भानु प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार महीने से सेल्समैन चनप्रीत उर्फ हैप्पी पर चांदी चोरी करने का शक था। वह अपने स्तर पर उस पर नजर रख रहा था। 23 नवंबर को उसे चोरी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में कर्मचारी ने चोरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर के अनुसार, कर्मचारी के मोबाइल की जांच में रवि जिंदल के साथ चांदी की खरीद-फरोख्त और पैसों के लेन-देन से जुड़ी व्हाट्सएप चैट मिली। जांच अधिकारी अमित कुमार के अनुसार, पुलिस चांदी की बरामदगी और लेन-देन की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें