फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चांदी की मूर्तियां, बर्तन व नकदी चोरी

Tue, 20 Jan 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सीएचडी सिटी में बंद मकान के मुख्य दरवाजें का ताला तोड़कर चोर चांदी की मूर्तियां, सिक्के, बर्तन और 40 हजार रुपये की नकदी ले गए। मकान मालकिन नमिता बोहरा बच्चों के साथ पति से मिलने के लिए गुजरात गई हुई थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नमिता के पति गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ 14 जनवरी को उनसे मिलने के लिए गुजरात गई थीं। रविवार रात को लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का सेंटर लॉक टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा था। डायल 112 को सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जांच में पाया गया कि छत पर रखे रॉड सहित अन्य लोहे के उपकरण नीचे पड़े थे। इनकी सहायता से ही चोरों ने ताला तोड़ा। नमिता के अनुसार घर में बने मंदिर से चांदी के बर्तन, लक्ष्मी और गणपति की चांदी की मूर्तियां, अलमारी से चांदी के सिक्के के अलावा 40 हजार रुपये चोरी हुए। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें