फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में अपग्रेड होगा एसआईईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीजी और प्रशासनिक खंड व बहुउद्देशीय खेल हॉल का होगा निर्माण
विज्ञापन


- तकनीकी शिक्षा महानिदेशक ने निरीक्षण करके दिए निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राज्य इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी) नीलोखेड़ी को हरियाणा प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इससे यहां पर शैक्षणिक और प्रशासनिक सुविधाओं में इजाफा होगा। आने वाले समय में यहां पर पीजी कोर्स के लिए व प्रशासनिक खंड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बहुउद्देशीय खेल हॉल का भी निर्माण किया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों की तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी तैयार किया जा सके।

विदित हो कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 2025 के राज्य बजट में एसआईईटी को एचआईटी में अपग्रेड करने की घोषणा की गई थी। इसी के तहत वीरवार को तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक प्रभजोत सिंह ने संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा प्रौद्योगिकी संस्थान में इसके प्रस्तावित उन्नयन का आंकलन किया। महानिदेशक तकनीकी शिक्षा ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं और पुस्तकालय सुविधाओं सहित सभी मौजूदा शैक्षणिक बुनियादी ढांचे की समीक्षा की। प्रयोगशालाओं और कार्यशालाओं में मशीनरी और उपकरणों की परिचालन स्थिति जांची। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पाठ्यक्रम आवश्यकताओं और तकनीकी मानकों के अनुरूप नवीनतम उद्योग-संरेखित मशीनरी और उपकरण खरीदें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद प्रदेशभर के विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला

एसआईईटी नीलोखेड़ी वर्तमान में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सीएसई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग) में छह बीटेक कार्यक्रम, साथ ही रोबोटिक्स और एआई, उन्नत विनिर्माण प्रौद्योगिकी और सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक कोर्स लागू हैं। संस्थान के अपग्रेड होने के बाद यहां नए कोर्स शुरू होंगे। साथ ही प्रदेशभर के विद्यार्थी यहां दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें