तरावड़ी। ब्रह्मलीन गुरु बाबा बंसी वाले और स्वामी मुक्तानंद महाराज भिक्षु के आशीर्वाद से शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्टस की ओर से छह से 13 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और अखंड भंडारे का नई अनाज मंडी में आयोजन किया जा जाएगा।
रमेश गुप्ता ने बताया कि छह अगस्त को तरावड़ी के शिवशक्ति सत्संग भवन, नगर खेड़ा से कथा स्थल तक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।
जिसमें 11 सौ महिलाएं कलश लेकर शामिल होगी। वहीं सात अगस्त से रोजाना शाम तीन बजे से छह बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी।
कथा में कथाव्यास अनिरुद्धाचार्य श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। सभी सात दिन अखंड विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु प्रसाद चखेंगइस अवसर पर सुशील कुमार, संजय बंसल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद