फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रश्नोत्तरी में श्रेय, पोस्टर मेकिंग में साहिल अव्वल

Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान बनाए पोस्टर दिखाते प्रतिभागी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। मुकंदलाल कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस विभाग की ओर से स्वतंत्रता सप्ताह में प्रश्नोत्तरी व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रश्नोत्तरी में श्रेया प्रथम, अजय द्वितीय व खुशी, शोभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में साहिल प्रथम, तलविंदर कौर द्वितीय, रवीश ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार जानवी व मुस्कान को दिया गया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नवीन भारद्वाज व प्रो पिंकी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला है। डॉ. ऋचा सीकरी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई तथा बच्चों से इतिहास, आजादी, राष्ट्रीय आंदोलन तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. नवीन भारद्वाज ने बताया कि कैसे महापुरुषों ने हमारे देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया और साथ ही विद्यार्थियों को उन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रो आशीष भल्ला, प्रो. पूजा वर्मा, प्रो. सिमरन, प्रो. जयचंद, प्रो. बंटी कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें