एकादशी के अवसर पर श्री श्याम सलोना संकीर्तन मंडल की ओर से संकीर्तन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एकादशी के अवसर पर श्री श्याम सलोना संकीर्तन मंडल की ओर से श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाजमंडी में संकीर्तन किया गया। कलाकार दीक्षा ने, आओ आओ जी श्याम आओ, मेरा दिल उदास है, मेरा दिल उदास है, मेरा जी उदास है, दर्शन मुझे दिखाओ महफिल यहां सजी है, सांवरे तेरी कमी है, नयनों के आईने में, बस तेरी ही छवि है मुझको गले लगाओ... और तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं... भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कलाकार विनय लाडला ने, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है..., भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर श्याम प्रेमी अंशुल गर्ग ने कहा कि श्री श्याम सलोना संकीर्तन मंडल की ओर से करवाया जाने वाला यह 119वां संकीर्तन रहा। श्याम बाबा हमेशा अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। श्याम बाबा ने अपनी माता को वचन दिया था कि वह सृष्टि में हारे का सहारा बनेंगे।
श्याम बाबा की शरण में आने वाले व्यक्ति को जीवन में हमेशा सफलता मिलती है। पाप मिट जाते हैं, दुख दूर हो जाते हैं। जीवन में हमेशा खुशियां प्राप्त होती हैं। कीर्तन में श्याम बाबा को 56 भोग लगाए गए। इस अवसर पर अंशुल गर्ग, अंकुर गर्ग, साहिल गुप्ता, जतिन सिंगला, पंकिल गोयल, विपिन गर्ग, अंकित गुप्ता, मोहन लोधी, अजीत जैन, संदीप गुप्ता, अजय सैनी, देसराज गुप्ता व अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।