फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका के खिलाफ भड़के दुकानदारों

Sat, 14 Dec 2013 11:27 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुर्गा मंदिर मार्केट के दुकानदारों ने शुक्रवार देर शाम एक दुकानदार द्वारा अतिक्रमण करने और नगरपालिका की ओर से कोई सुनवाई न होने से नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


दुकानदार रजत कुमार, हरीश कुमार, कुणाल, किशोर, योगेश, मोहित और संजीव ने कहा कि दुर्गा मंदिर चौक पर एक दुकानदार ने सड़क को इस हद तक घेरा हुआ है कि राहगीरों को परेशानी आ रही है।

उन्होंने कहा कि इस अतिक्रमण के कारण कई लोगों को मुश्किलें पेश आ रही हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

उन्होंने कहा कि वह लिखित और मौखिक तौर पर कई बार नगरपालिका को इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है। उन्होंने कहा कि अगर अतिक्रमण पर जल्द से जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो दुकानदार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, जब इस बारे में नगरपालिका सचिव से बात की गई तो उन्होंने पुराना राग अलापते हुए कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। अतिक्रमण करने वाले दुकानदार के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। जबकि नपा प्रधान सुदर्शन कक्कड़ ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था।
विज्ञापन


सोमवार को अतिक्रमण करने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें