फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कबाड़ में आग लगाने पर दुकानदार का पांच हजार रुपये का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आरके पुरम क्षेत्र में गली नंबर आठ के पास कबाड़ में आग लगाकर प्रदूषण फैलाने पर एक दुकानदार का पांच हजार रुपये का चालान किया गया। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर आग भी बुझवाई। नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा के निर्देश पर जोन प्रभारी ऊषा रानी के नेतृत्व में टीम ने शिकायत मिलने के बाद कबाड़ की दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दुकान के साथ लगते खाली प्लॉट में कबाड़ के सामान में आग लगी मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार का मौके पर ही पांच हजार रुपये का चालान किया और आग बुझवाई। साथ ही भविष्य में इस तरह आग लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार और ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह भी मौजूद रहे।

खुले में कचरा जलाने से स्वास्थ्य पर असर
निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने शहरवासियों से कचरा, पत्तियां, प्लास्टिक, कबाड़ या अन्य अपशिष्ट खुले में नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से वातावरण प्रदूषित होता है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रदूषण नियंत्रण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से कहीं भी खुले में कचरा जलता दिखाई देने पर नगर निगम को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें