फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में अर्शदीप प्रथम

विज्ञापन
100 मीटर दाैड़ में हिस्सा लेती महिला ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-सात में वीरवार को वार्षिक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50, 100, 200, 400, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक जैसे विभिन्न खेल शामिल थे। 1500 मीटर लड़कों की दौड़ में नीलगिरि सदन के अर्शदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में अरावली सदन की प्रनीत ने शीर्ष स्थान हासिल किया। लंबी कूद समूह डी लड़कों में शिवालिक सदन के अर्जुन ने पहला स्थान जीता। भाला फेंक समूह एफ लड़कों में अरावली सदन के आदविक भट्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया। 4 x 200 मीटर रिले लड़कों के ई-समूह में अरावली सदन ने पहला स्थान हासिल किया।
दौड़ प्रतियोगिताओं के परिणाम
1500 मीटर लड़कों की दौड़ में नीलगिरि सदन के अर्शदीप ने पहला, हिमालय सदन के जयदेव ने दूसरा और नीलगिरि सदन के युवराज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में अरावली सदन की प्रनीत ने पहला, हिमालय सदन की ओजस्वी ने दूसरा और शिवालिक सदन की लक्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 4 x 200 मीटर रिले लड़कों के ई समूह में अरावली सदन ने पहला, हिमालय सदन ने दूसरा और शिवालिक सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के ई समूह में हिमालय सदन ने पहला, नीलगिरि सदन ने दूसरा और अरावली सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अन्य खेलों में प्रदर्शन
लंबी कूद समूह डी लड़कों में शिवालिक सदन के अर्जुन ने पहला, अरावली सदन के अयान ने दूसरा और शिवालिक सदन के मानव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद समूह डी लड़कियों में हिमालय सदन की अनवी गुज्जर ने पहला, शिवालिक सदन की लक्षिका ने दूसरा और शिवालिक सदन की डॉली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक समूह एफ लड़कों में अरावली सदन के आदविक भट्ट ने पहला, शिवालिक सदन के हर्षित ने दूसरा और हिमालय सदन के विक्रांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हनी बी दौड़ लड़कियों में अनाहिता ने पहला और परिधि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें