फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निशानेबाज अनीश भानवाला को आरडब्ल्यूए ने किया सम्मानित

Tue, 06 Jan 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.अनीश को सम्मानित करते कविंद्र राणा संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के निशानेबाज अनीश भानवाला ने कतर में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन चार से नौ दिसंबर तक किया गया था। अनीस की इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राण, आरडब्ल्यूए और अखिल भारतीय अग्रवाल सभा के सदस्यों ने सम्मानित किया।
सेक्टर-6 के मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में कविंद्र राणा ने अनीश को पगड़ी पहनाकर व गोमाता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी जब किसी बड़े मुकाम पर पहुंचा है, तो उसके पीछे उसके परिवार की कड़ी मेहनत और लंबी तपस्या होती है। अनीश की इस उपलब्धि में उनके परिजन का भी बराबर का योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश कुमार गोयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की पदक तालिका में हरियाणा की भागीदारी हमेशा अहम रहती है। ललित सेठ, आर के सेनी, सुनील, महेश, सतीश, अलका चौधरी, इंद्रजीत, एम के गोयल, राजेश, राजमींद्र व सुनील गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें