फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार से दुर्व्यवहार कर कर्मचारी ने मांगी माफी

Sun, 01 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक केस के मामले में डॉक्टर के बयान लेने गए सिटी थाना के प्रभारी के साथ अस्पताल का एक कर्मचारी भिड़ गया। कर्मचारी ने थानेदार मोहनलाल से दुर्व्यवहार किया और अस्पताल में हंगामा करते हुए अपने साथी कर्मचारियों को इकट्ठा कर लिया। मौके पर डीएसपी राजकुमार और मेडिकल ऑफिसर डा. योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे। बाद में मामला बढ़ते देख अस्पताल में मीटिंग करके कर्मचारी ने थानेदार से माफी मांगकर समझौता किया।
विज्ञापन


शनिवार को सिटी थाना पुलिस किसी केस में अस्पताल में डॉक्टर के बयान दर्ज करने गई थी। डॉक्टर मौके पर नहीं मिला और मोबाइल पर बात होने पर डॉक्टर ने पुलिस को ऑफिस बैठने को कहा और जल्द पहुंचने की बात कही। डॉक्टर के कमरे में बैठने लगे तो कर्मचारी ने उन्हें टोक दिया और थानेदार के रीडर से बहस करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना और शोर शराबा शुरू कर दिया।

कर्मचारी ने भी अन्य साथियों को साथ लेकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। इस डीएसपी राजकुमार और मेडिकल कालेज के अधिकारी पहुंचे। थानेदार मोहनलाल और कर्मचारी से बात करने के बाद गलती कर्मचारी की निकली। कर्मचारी ने माफी मांगकर मामले में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें