फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव से भिड़े दुकानदार

Sat, 31 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए नपा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। नपा ने यह अभियान नगरपालिका सचिव रवि प्रकाश की अध्यक्षता में चलाया है। शुक्रवार को नपा कर्मचारियों ने शहर की सड़कों पर रेत, बजरी व ईंटों के ढेर लगाए बैठे दुकानदारों पर सख्त रवैया अपनाते हुए सड़क किनारे हो रहे इस अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ दुकानदार अपना सामान उठाने के लिए तैयार नहीं हुए व वह नपा सचिव व कर्मचारियों से उलझ पड़े। इसके बाद नपा सचिव ने मौके पर एक पुलिस की पीसीआर को बुलवाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, इस दौरान दुकानदारों ने सचिव को शहर में जाम लगाने की धमकी भी दे डाली।

असंध नगरपालिका द्वारा शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान पिछले तीन दिनों से चल रहा है। शुक्रवार को यह अभियान नपा के कर्मचारियों द्वारा करनाल रोड पर चलाया गया। इस दौरान नपा सचिव रवि प्रकाश मुख्य रूप से कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। करनाल रोड पर सामान्य अस्पताल के पास कुछ दुकानदारों ने सड़क के किनारे रेत, बजरी व ईंटों के ढेर लगाकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था।
विज्ञापन


जिस कारण सड़क पर जाम के हालात बने रहते थे, लेकिन शुक्रवार को नपा सचिव ने इन दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें पहले तो ये दुकानदार अपना रेत, बजरी व ईंटों को उठाने के लिए तैयार नहीं हुए ओर कर्मचारियों के साथ झगड़ने लगे। इसके बाद नपा सचिव ने मौके पर पुलिस बुलाई तब जाकर दुकानदार अपना सामान उठाने को तैयार हुए, लेकिन इस दौरान दुकानदारों ने सचिव को सामान उठवाने की एवज में सड़कों पर उतर कर जाम लगाने की धमकी भी दे डाली, लेकिन नपा का अभियान नही रूका।

यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा। नपा सचिव रवि प्रकाश ने बताया कि शहर की सड़कों व शहर को साफ सुथरा करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। यह अभियान हाई कोर्ट के आदेशानुसार चलाया जा रहा है। नपा इस अभियान को अब हर सप्ताह चलाएगी। नियमों को तोड़ने वाले व अतिक्रमण फैलाने वालों को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें