फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुबह और शाम को कंपकंपी दिन में धूप निकलने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दो दिन से सुबह से शाम तक हवा चलने से ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा भी छाने लगा है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से जहां ठंड से राहत रही, वहीं सुबह व शाम को ठंड ने कंपकंपाया। अधिकतम तापमान पिछले दो दिनों में एक अंक तक गिरकर शुक्रवार को 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा गिरने से रात में ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन शीतलहर यानी ठंडा दिन रहने की चेतावनी दी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है, लेकिन आठ दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें