फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेईई मेन्स में शिवांशु और इताशा का सबसे बेहतर प्रदर्शन

Wed, 18 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले  जेनेसिस क्लासेस के छात्र
विज्ञापन
करनाल। जेईई मेन्स में शिवांशु और इताशा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शिवांशु कुमार ने 99.79 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। इताशा मलिक ने 99.97 परसेंटाइल पाए हैं।
विज्ञापन

इताशा मलिक ने बताया कि उनका सपना आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर बनना है। वह अपने सपने को पूरा करने के एक कदम और करीब पहुंच गई हैं। इताशा जेनेसिस क्लासेस की छात्रा हैं। निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया कि संस्थान के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक और 100 से अधिक ने 98 परसेंटाइल अंक हासिल किए। संपन कक्कड़ ने 99.93, गायत्री ने 99.84, देवांश अग्रवाल ने 99.82, गौरव सहरावत ने 99.80, शिवांशु कुमार ने 99.79, ख्वाइश ने 99.69, निहार ने 99.67, रोनित खुराना ने 99.65 और चिरंजीव पराशर ने 99.61 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।
शिवांश करनाल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। संस्थान के युव बंसल ने 99.47 परसेंटाइल, हृतिक राज ने 99.39, विराट राज ने 99.24, प्रसंजित और दिव्यम लूथरा ने 99 परसेंटाइल हासिल किए। 15 विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल से अधिक प्राप्त किए। चेयरमैन कर्नल अरुण दत्ता ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें