फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क निर्माण में देरी पर 3 बिल्डर, 10 से ज्यादा कॉलोनाइजरों को नोटिस के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नई सड़कों के निर्माण में देरी और पुरानी सड़कों के जर्जर होने पर शहर के तीन बड़े बिल्डर और 10 से ज्यादा कॉलोनाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणू बाला गुप्ता ने डीटीपी गुंजन वर्मा को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। नगर निगम के सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि लोग गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं और सुविधाओं का दावा करने वाले जिम्मेदार बिल्डर प्लॉट बेचकर जानबूझकर अनजान बने हुए हैं।

अल्फा सिटी, सीएचडी सिटी एवं पार्श्वनाथ सिटी के बिल्डरों को नोटिस दिए जाने हैं। डीटीपी ने बताया कि अल्फा सिटी का दौरा कर लिया गया है, उन्हें नोटिस जारी कर दिया जाएगा। शेष दोनों कॉलोनियों का जल्द दौरा कर नोटिस जारी करेंगे। उसके पश्चात नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 10 से अधिक कॉलोनाइजरों को भी चिह्नित कर लिया गया है। मेयर ने बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। टीम नोटिस वितरित करने के साथ-साथ रिकवरी करने का भी कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के टूटे ढक्कन और लटकते तार होंगे ठीक

एनएचएआई के प्रतिनिधि को हाईवे पर सफाई व्यवस्था सुधारने, नालों के टूटे ढक्कनों को तुरंत कवर करने के निर्देश दिए गए। नालों की सफाई व पर्याप्त निकासी व्यवस्था के लिए कहा गया। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को तार, लटकती तारों एवं टूटे खंभों को बदलने के निर्देश दिए गए। विदित हो कि हाईवे के खराब हालात को अमर उजाला भी लगातार उजागर कर रहा है। जनवरी माह में विशेष खबरें की गई थी।
ये भी दिए निर्देश

- एचएसवीपी की संपदा अधिकारी को सेक्टर-6 व ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवैध कब्जों को जल्द हटाने के निर्देश दिए गए।

- ग्रीन बेल्ट में कचरे में आग लगने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखने के लिए एसडीओ को सख्त निर्देश दिए गए।

- मुगल कैनाल सेक्टर-12 से मेला राम स्कूल तक नाले के दोनों ओर भूमि की निशानदेही करवाकर अवैध कब्जे हटवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें