फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शौर्य संचलन यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

Mon, 30 Mar 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

बजरंग दल की ओर से रविवार को शौर्य संचलन यात्रा एवं त्रिशूल दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। शिव मंदिर जाटों गेट में समारोह हुआ। स्वामी श्रीअनंताचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदुओं को जागरूक होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करनी होगी, जिसके लिए युवाओं को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी होगी। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
शौर्य संचलन यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में जय श्रीराम और जय बजरंग बली के जयघोष गूंजते रहे। यात्रा जाटों गेट से प्रारंभ होकर जुंडला गेट, बासों गेट, नवाल्टी रोड, दयालपुरा गेट, कर्ण गेट, कलंदरी गेट और अर्जुन गेट से होती हुई मेरठ रोड स्थित दक्षिण पंचमुखी मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में जिला संयोजक संदीप राणा, जिला मिलन प्रमुख संदीप हिनौरी, जिला प्रचार प्रमुख रवि जैनपुर, आचार्य मनीष, साजन, सुखदेव, रोहित, वासुदेव, बलिंदर, विश्रु, गुरमीत, बिल्ला, विक्की, साजन ठाकुर, चेतना आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें