फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल एसटीएफ की मुठभेड़ में शार्प शूटर राहुल गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत/करनाल। एसटीएफ करनाल की टीम ने बुधवार की रात रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित बड़ौता बाईपास पर मुठभेड़ के दौरान शार्प शूटर गांव गुढ़ा निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राहुल पानीपत के गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। उसके ऊपर हत्या व लूट समेत करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ करनाल की टीम को बुधवार की देर रात इनपुट मिला था कि राहुल गोहाना क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद एसटीएफ टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची। टीम ने रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित बड़ौता बाईपास पर राहुल को घेर लिया। खुद को घिरा देख राहुल ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किए।
विज्ञापन

बचाव में एसटीएफ की टीम ने तीन राउंड फायर किए। इसमें एक गोली राहुल के पैर में लगी। इसके बाद टीम ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। घायल राहुल को पहले गोहाना नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर किया गया।



दीपक उर्फ भांजा हत्याकांड का आरोपी

27 फरवरी को कुमासपुर में गुहणा गांव निवासी दीपक उर्फ भांजा की 14 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में राहुल का नाम सामने आया था। इसके अलावा मुरथल निवासी मंदीप पर जानलेवा हमले में भी राहुल को नामजद किया गया था। इस मामले में आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर था। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि राहुल की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन




सात घंटे में दो स्थानों पर मुठभेड़

सोनीपत में पुलिस टीमों ने सात घंटे के अंतराल में दो स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़ की। बुधवार शाम गांव खेवड़ा के पास स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम ने इंस्पेक्टर अजय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शराब ठेके पर लूटपाट की कोशिश व फायर कर भागे तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद में रात करीब 11 बजे एसटीएफ करनाल की टीम ने मुठभेड़ में आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें