फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री रोड पर खड़े ट्रैक्टर से भिड़े कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह छा रही धुंध बन रही खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सुबह के समय धुंध खतरनाक साबित हो रही है। इंद्री रोड पर हादसे के कारण पहले से खड़े ट्रैक्टर से कई वाहन टकरा गए। बुधवार सुबह अधिक धुंध के चलते वाहन भिड़ते चले गए। एक युवक ने लाल कपड़ा लेकर पीछे से आ रहे वाहन चालकों को सावधान किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से ट्रैक्टर हटाया।
इंद्री रोड पर मंगलवार रात को एक ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। ट्राली हाईवे किनारे और ट्रैक्टर डिवाइडर पर खड़ा रहा हालांकि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। समय रहते हाईवे से ट्रैक्टर को नहीं हटाया गया। बुधवार सुबह अधिक धुंध रही, जिस कारण पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रैक्टर नहीं दिखा। सबसे पहले ट्रैक्टर से एक कंटेनर भिड़ा। इसके बाद पिकअप और कार चालक हादसे का शिकार हुए। काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को हाईवे से हटाया। हालांकि इससे पहले कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक धुंध के कारण इंद्री रोड पर एक के बाद एक वाहन भिड़ते रहे। अन्य वाहन चालकों को सावधान करने के लिए बाइक सवार युवक अन्य वाहन चालकों को हादसे का शिकार होने से बचाने के लिए अपना लाल रंग का मफलर लेकर डिवाइडर पर खड़ा हो गया। उसने हादसा स्थल की ओर बढ़ रहे वाहन चालकों को वाहन की गति कम करने का इशारा किया ताकि जान और माल के नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें