करनाल। रेलवे स्टेशन पर रविवार को कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सचखंड एक्सप्रेस सबसे अधिक एक घंटा 51 मिनट की देरी से आई। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू 53 मिनट, पश्चिम एक्सप्रेस 31 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस 29 मिनट और जम्मू मेल दो मिनट की देरी से पहुंची।
इसके अलावा शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 37 मिनट, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 12 मिनट और चंडीगढ़ शताब्दी 11 मिनट लेट रही। गीता जयंती एक्सप्रेस छह मिनट की देरी से चली। यात्रियों को ट्रेन के लिए काफी देर तक अधिक इंतजार करना पड़ा। ब्यूरो