करनाल। एनडीआरआई परिसर की मॉडर्न डेयरी में देसी घी का भाव 830 रुपये से बढ़कर 900 रुपये प्रति किलो हो गया है।
मॉडर्न डेयरी से देसी घी खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी सीधे घरेलू बजट पर असर डालने वाली है। खासकर नियमित रूप से घी खरीदने वाले परिवारों का मासिक खर्च बढ़ेगा। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बावजूद मांग में खास कमी नहीं दिख रही है। ऐसे में खरीदारी का सिलसिला जारी है, लेकिन उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। संवाद