फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नोडल आईटीआई में अंतिम दिन सात ने लिया दाखिला

Sat, 09 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नोडल आईटीआई में दा​खिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : चकलवंशी स्थित मिठाई दुकान में जांच करतीं सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई दाखिला प्रक्रिया का अंतिम ऑनलाइन चरण शुक्रवार का समाप्त हो गया। इस चरण में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के पास शनिवार तक फीस जमा करवाने का अंतिम मौका है। अंतिम दिन नोडल आईटीआई सुबह से ही सूनी नजर आई। अंतिम दिन नोडल आईटीआई में मात्र सात ही दाखिले हुए।
दाखिला समिति के सदस्य अधिकांश समय खाली बैठे रहे। इस चौथे चरण की वरीयता सूची में कुल 192 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई थी। जिसमें से 109 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। इस चरण में अलॉट 83 सीटें रिक्त रह गई हैं। अंतिम ऑनलाइन सत्र के बाद नोडल आईटीआई की 449 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

नोडल आईटीआई में संचालित 32 ट्रेड्स की 83 यूनिट में कुल 1348 सीटें हैं। चौथे चरण के बाद 1348 में से 899 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 449 अभी भी रिक्त हैं। बता दें कि चारों चरण की वरीयता सूची में आवंटित सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए हैं। हर चरण में सीटें रिक्त रह गई हैं।
पहले चरण में कुल 753 सीटें जारी की गई थी, जिसमें से 350 पर दाखिले हुए थे और 403 सीटें खाली रह गई थीं। दूसरी वरीयता सूची में 335 को सीट अलॉट की गई थीं।
जिसमें से 187 ने दाखिला लिया था और 148 खाली रह गई थीं। तीसरी सूची में 382 में से 238 पर दाखिले हुए हैं और 144 सीटें रिक्त रह गईं। पहली सूची में 46, दूसरी में 55, तीसरे में सूची में अलॉट कुल में से 62 प्रतिशत पर दाखिले हुए थे। वहीं, चौथे चरण में अलॉट में से 55 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं। इसके बाद अब ओपन काउंसलिंग के लिए 449 सीटें रिक्त हैं।
पहले आओ, पहले पाओ पर मिलेगी सीट
आईटीआई की रिक्त सीटें भरने के लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से पांचवां चरण चलाया जा रहा है। यह चरण पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर चलाया जाएगा। जिसमें पहले आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। यह पांचवां चरण 11 अगस्त से 22 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 15 से 17 अगस्त तक अवकाश रहेगा। इसके लिए प्रतिदिन आवेदन किए जाएंगे और वरीयता सूची जारी कर मौके पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई दाखिला प्रक्रिया के ऑनलाइन सत्र समाप्त हो गए हैं। चौथे चरण में कुल 107 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस चरण के बाद नोडल आईटीआई की 449 सीटें रिक्त हैं। जिसके लिए 11 अगस्त से ओपन काउंसलिंग शुरू की जा रही है। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य, नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें