फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, सप्ताह में सात लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को एकबार फिर 273 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं एक बुजुर्ग की जान चली गई। यही नहीं बीते एक सप्ताह में कोरोना की चपेट में आकर सात लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 1589 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी तक कुल 282185 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 262033 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 16786 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 179 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 2079 एक्टिव हैं तथा 14528 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। शनिवार को कोरोना पाजिटव मिले मरीजों में 26 विद्यार्थी, दो डॉक्टर, 9 अध्यापक, 8 बैंक कर्मी, दो पत्रकार, वकील, तीन पुलिस कर्मी, कमांडो, साइंटिस्ट सीएसएसआरआई, सीएमओ ऑफिस का कर्मी सहित अन्य शामिल हैं। इसके अलावा 82 वर्षीय रामनगर निवासी एक बुजुर्ग की जान चली गई है। राहत की बात है कि शनिवार को 213 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
......................
तारीख - पॉजिटिव केस - मौत
4 अप्रैल - 185 - 1
5 अप्रैल - 200 - 1
6 अप्रैल - 137 - 1
7 अप्रैल - 222 - 1
8 अप्रैल - 284 - 1
9 अप्रैल - 288 - 1
10 अप्रैल - 273 - 1
..............
11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव
नोडल अधिकारी डॉक्टर नीलम ने बताया कि प्रधानमंत्री के आदेशानुसार 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। अब तक पूरे देश में टीकाकरण से लगभग 10 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। जिला करनाल में अब तक कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एक लाख 25000 से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण उत्सव के दौरान जिला करनाल में 11 अप्रैल 2021 को 111 सरकारी संस्थाओं पर टीकाकरण किया जाएगा व साथ ही 20 से ज्यादा गैर सरकारी संस्थाओं पर भी टीकाकरण का कार्यक्रम किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को 35 जगहों पर टीकाकरण हुआ, जहां पर 923 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

.....................
अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील
तरावड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृष्णकांत ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र में 6235 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने 11 अप्रैल से शुरू होने वाले टीकाकरण उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भागीदारी की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें